फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन हमारा सुरक्षा कवच है : संजीव बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन हमारा सुरक्षा कवच है : संजीव बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। मोहल्ला कानूनगोयान पार्श्वनाथ जैन मंदिर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पहुंचकर जिनेंद्र भगवान पार्श्वनाथ की अत्यंत प्राचीन प्रतिमा के दर्शन किए। जैन समाज के लोगों ने उन्हें पटके के साथ पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ही हमारा सुरक्षा कवच है।
विज्ञापन

डॉ. संजीव बालियान कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के सर्व समाज का सहयोग जरूरी है। जैन समाज एक शिक्षित, धर्मपरायण और दानशील समाज है। सदैव समाज सेवा, राष्ट्र प्रेम, करुणामयी कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। हमें समय-समय पर जैन संतों का मंगल आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। सरकार विकास के लिए सदैव प्रयासरत हैं। सड़कों व राजमार्ग का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं और संतों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। इसके बाद वे मुकेश जैन के आवास पर गए। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ता की। मौके पर मुकेश जैन, वैभव, सतेंद्र, नीरज, सुनील, मनोज, विकास, सुरेंद्र, विपिन, पुलकित, विवेक, मनीष, अशोक, संदीप, डॉ आशा, सुनीता, दीप्ती, वंदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें