फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लंपी से बचाव के लिए खतौली में शुरू किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। पशुओं में लंपी की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा विभाग की ओर से क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 10 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव चौधरी ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 22 जुलाई से खुरपका मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 21435 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। लंपी की बीमारी से बचाव के लिए 10 हजार पशुओं का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि लंपी की बीमारी से ग्रसित पशु को अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रख कर उनको संक्रमण से बचाना है। इसके अलावा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मक्खी और मच्छर लंपी की बीमारी को फैलाते हैं। इनसे पशुओं को बचाव की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ये हैं लंपी लक्षण
लंपी की बीमारी के प्रारंभिक लक्षण हैं कि पशु के शरीर पर दाने निकल आते हैं और बुखार बन जाता है। इस प्रकार के लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय पर पहुंच कर टीकाकरण कराया जा सकता है। पशुपालक हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन कर पशु वैन की सुविधा भी ले सकते हैं। पशु वैन पशुपालक के घर तक पहुंचेगी। तहसील क्षेत्र में गांव बड़सू, नावला, अंतवाड़ा, तुलसीपुर, मंसूरपुर, खतौली में पशु चिकित्सालय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें