फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैग लगाकर किया जा रहा पशुओं का टीकाकरण

विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र में पशुओं में टीकाकरण के दौरान टैग लगाती टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
टैग लगाकर किया जा रहा पशुओं का टीकाकरण
विज्ञापन

चरथावल। पशुओं में टैग लगाने के बाद ही मुफ्त टीकाकरण कराने की नई पहल शुरू हुई है। पहचान के लिए पशुओं में टैग प्रणाली लागू करने से पहले कर्मचारियों को माकूल प्रशिक्षण दिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से 30 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में टैग नहीं, तो टीकाकरण नहीं योजना पर काम किया जा रहा है। प्रशासन इस व्यवस्था को लागू कराने में जुटा है। टैग पर अंकित यूनिक आईडी नंबर पशुओं के लिए आधार कार्ड होगा। फिलहाल ब्लॉक के 56 गांवों के पशुओं का क्रमवार टीकाकरण शुरू होगा।
विकास खंड क्षेत्र के 68 ग्राम पंचायतों और मजरों में हाल में पशु गणना कराई गई है। 22709 पशु पालकों पर 15972 गोवंशीय और 47997 महिषवंशीय पशु (भैंस और भैंसा आदि) है। पहली अक्तूबर से पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में नि:शुल्क टीकाकरण शुरू हुआ है। पशु चिकित्साधीक्षक डा. अमरदीप सिंह ने बताया कि सात न्याय पंचायतों में से चरथावल और खुसरोपुर में उनके नेतृत्व में टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। डा. हर्षवर्धन की टीम बहेड़ी और बधाई खुर्द में काम में लगी है। वहीं, डा. सुनंदा पांडे के नेतृत्व में चौकड़ा न्याय पंचायत के गांवों में अभियान को सार्थक करने के लिए टीम जुट गई। दूधली और बिरालसी न्याय पंचायत के दर्जनभर गांवों में अभियान मंगलवार से शुरू होगा। यहां पर पशु चिकित्सक का पद खाली होने के कारण खेड़ा मस्तान के पशु चिकित्सा केंद्र के डॉ. सचिन चौधरी के निर्देशन में मंगलवार से टीकाकरण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

पशुओं की योजनाओं के लिए जरूरी होगा टैग
चरथावल। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ टैग लगें पशुओं को ही मिलेगा। केंद्र अधीक्षक डा. अमरदीप सिंह ने बताया पहली बार शुरू गई टैग प्रणाली अपनाने वाले पशुपालकों को ही केसीसी जारी करने का प्रस्ताव है। पशुओं की पहचान के लिए टैग पर अंकित यूनिक आईडी नंबर पशुओं का आधार होगा। बिना खाल काटे टैग नहीं निकल पाएगा। पशुओं की चोरी अथवा आवारा छोड़ने की स्थिति में टैग प्रणाली कारगर साबित होगी। जिले में आवंटित सीरिज का नंबर पोर्टल पर दर्ज होगा। उस नंबर को इनफ पोर्टल पर डालकर पशु की पहचान मालूम चल जाएगी।
विज्ञापन

प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेंगे 5.50 रुपये प्रति पशु मानदेय
चरथावल। ब्लॉक में 68 गांवों में से निजी कर्मचारियों को अभियान में लगाया गया है। यहां 80 वैक्सीनेटर और सहायक भर्ती किए गए हैं। दोनों को एक पशु का टीकाकरण और टैग लगाने के लिए 5.50 रुपये तय किए गए हैं। प्राइवेट युवकों को चयन के बाद तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें टीकाकरण और टैग लगाने की जानकारी दी गई और इनफ पोर्टल पर टीकाकरण की जानकारी अपलोड करने का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें