फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास को नई गति दे रहा उत्तर प्रदेश : अग्रवाल

विज्ञापन
आईटीआई में प्रदर्शनी का अवलोकर करते कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई गति दे रहा है। नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था व इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूती प्रदान गई है।
विज्ञापन

नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के अटल सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम उमेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, व्यावसायिक और रोजगार सहित हर क्षेत्र में विकास किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों का उत्थान एवं विकास कर रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने नौ दिन में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया।
विज्ञापन

संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार ने किया। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
-
लाभार्थियों को टूल किट और लैपटॉप का वितरण
एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को टूल किट प्रदान की गई। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत तीन बालक-बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किए गए। खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की ओर से दो पॉपकॉर्न बनाने वाली मशीनें और उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से संचालित योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूल किट भी दी गई।
-
प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
आईटीआई परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से चित्र प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से जन सामान्य को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सूचना विभाग ने गणमान्य नागरिकों को प्रचार साहित्य वितरित किया। सांस्कृतिक दल और विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने गीत व नाट्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें