फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बासमती चावल की फसल पर 11 कीटनाशकों का प्रयोग प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बासमती चावल के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए फसल पर प्रयोग होने वाली 11 कीटनाशक दवाओं की बिक्री व इस्तेमाल पर दो महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि यदि इनकी बिक्री व इस्तेमाल किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आदेश एक अगस्त से 60 दिनों की अवधि के लिए लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में बासमती चावल की फसल पर पर बेहतर उत्पादन के लिए कीटनाशक दवाओं का प्रयोग होता है। उन्होंने बताया कि इनमें से शासन की ओर से 11 कीटनाशकों को प्रतिबंधित किया गया है ताकि गुणवत्तायुक्त बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि की जा सके। सभी कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि कोई भी विक्रेता बासमती धान में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीटों और बीमारियों में प्रतिबंधित किए गए कीटनाशकों का प्रयोग न कराएं। चेतावनी दी कि यदि किसी विक्रेता को प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कीटनाशी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

इन 11 कीटनाशकों की बिक्री की गई प्रतिबंधित

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कोई दुकानदार प्रतिबंधित कीटनाशक ट्राइसाइक्लाजोल, एसीफेट, बुप्रोफेजिन, क्लोरपाइरीफोस, टेबुकोनाजोल, प्रोपिकोनाज़ोल, थायामेथोक्साम, प्रोफेनाफोस, इमिडाइक्लोप्रिड, कार्बन्डाजिम, कार्बाेफ्यूरान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नियम इन्हें बनाने, स्टोर करने और सप्लाई करने वालों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें