फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान और बल का प्रयोग लोक कल्याण में करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के शिवनगर में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास स्वामी पागलदास महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने ज्ञान व बल का प्रयोग लोक कल्याण के लिए करना चाहिए और प्रभु की शरण में श्रद्धा व आस्था के साथ जाने से मनुष्य का कल्याण होता है।
विज्ञापन

श्रीराम कथा में अयोध्या धाम से पधारे स्वामी पागलदास महाराज ने कहा कि ईश्वर ने मानव को ज्ञान व बल दिया है। जिसका सदुपयोग लोक कल्याण के लिए करना चाहिए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को बताया कि संसार में सबसे बड़ा आश्रम गृहस्थ होता है। जिस माता ने अपने लोगों अर्थात अपने गृहस्थ को खुश कर लिया, जिस पुरुष ने अपने परिवार को सुख दिया। उसने प्रभु की सबसे बड़ी पूजा को संपन्न कर दिया। अपने लोगों को हमेशा प्रसन्न रखने का प्रयास करना चाहिए और प्रभु की शरण में सरलता के भाव के साथ श्रद्धा व आस्था से जाने से मनुष्य का कल्याण होता है। सबरी ने भी सरलता व श्रद्धा तथा आस्था से भगवान राम को पा लिया था। इस प्रकार प्रभु प्राप्ति का सरल रास्ता है सरलता के साथ श्रद्धा व आस्था के साथ शरणागत होना। इस अवसर पर मंजू गोयल, सुनीता अग्रवाल, रेखा, लता, सीमा, राजेश, सीता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें