फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल पर मीटर नीचे लगाए जाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम द्वारा मीटर को विद्युत पोल पर लगाने को लेकर बुधवार को हंगामा हो गया। मीटर नीचे लगाए जाने से नाराज लोगों ने कर्मचारियों का विरोध करते हुए कहा कि इसकी वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाद में सूचना पर निगम अधिकारी व कुछ नेता मौके पर पहुंचे और वार्ता करने के बाद लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला किला पर निगम के कर्मचारी घरों के बाहर लगे मीटर उतार कर विद्युत पोल पर लगा रहे थे। इस दौरान लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि मीटर इतने नीचे लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बच्चा भी आसानी से छू सकता है। इनके नीचे लगने की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हंगामे की जानकारी होने पर निगम के अधिशासी अभियंता सुधाकर, पालिकाध्यक्ष पुत्र जमाल अंसारी और सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो. असलम मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बातचीत के बाद समस्या का हल निकाला और लोगों को शांत किया। एक्सईएन सुधाकर ने बताया कि मीटर लगाने पर सहमति बनी है। विद्युत पोल पर मीटर ऊपर करके लगाए जाएंगे। लोगों की बॉक्स लगाए जाने की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें