फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में श्रमिक की मौत

विज्ञापन
मृतक आलिम का फोटो - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पेपर मिल में श्रमिक की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। पेपर मिल में काम कर रहे मजदूर की पट्टे में आने से मौत हो गई। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाद में दस लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलने पर ग्रामीण और परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना शाहपुर के गांव तावली व हाल निवासी कसौली निवासी 20 वर्षीय मौहम्मद आलिम भोपा मार्ग स्थित सिल्वरटन पेपर मिल में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह आलिम पल्पर मशीन पर काम कर रहा था। उसी दौरान वह पट्टे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं कुछ ही देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही इसकी सूचना तावली और कसौली के लोगों को लगी, तो सैकड़ों ग्रामीण फैक्टरी के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और पेपर मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची मंडी थाना पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल पेपर मिल के प्रबंधन से वार्ता करने के लिए अंदर गया, जिसमें पेपर मिल प्रबंधन द्वारा दस लाख रुपये की मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की बात कही गई। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया। मृतक के पिता मंजूर हसन ने बताया कि वह मूल रूप से तो तावली के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले 10 साल से गांव कसौली में रह रहे हैं। मंजूर आलम के चार बेटे बेटियों में आलिम दूसरे नंबर का था। इस मौके पर सालिम, मंजूर, नसीम, जिला पंचायत सदस्य नियाज अहमद, फारुख, प्रवेज, मुजम्मिल प्रधान, सतीश प्रधान, उम्मेद, मेहरबान आदि लोग मौजूद रहे। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पेपर मिल के बाहर ग्रामीणों की भीड़- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पेपर मिल के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें