लापता होटलकर्मी की बरामदगी को लेकर थाने में हंगामा
विज्ञापन
खतौली। लापता होटलकर्मी की बरामदगी की मांग को लेकर नागरिकों ने थाने में हंगामा कर दिया। आरोप है कि थाने के एक उपनिरीक्षक ने नागरिकों को थाने से टरकाकर भेज दिया, जिससे लोगों में रोष है।
मोहल्ला सैनीनगर निवासी दीपक पुत्र रामकुमार नेशनल हाइवे पर स्थित एक होटल पर काम करता है। 11 मार्च को दीपक घर से होटल पर गया था। जो आज तक भी घर वापस नहीं पहुंचा है। परिजनों ने दीपक के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई है। शुक्रवार को परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे। लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए दीपक को बरामद कराने की मांग की। नागरिकों ने एसएसपी कार्यालय पर घेराव प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।