फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों का चालान करने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों का चालान काटने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

भौराकलां। सिसौली में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रविवार शाम पुलिस द्वारा कागजात पूरे न होने पर बाइक सवारों के चालान काटने को लेकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने चालान काटने का विरोध करते हुए बाजार बंद कराने का भी प्रयास किया। बाद में उन्हें समझाबुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

थाने के एसआई गुरुवचन सिंह ने रविवार शाम टीम के साथ कस्बा सिसौली में वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा वैधानिक कागजात न होने पर कई वाहन चालकों के चालान काट दिए गए। बाइक सवारों के चालान काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर चालान काटने का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कस्बे का बाजार भी बंद कराने का प्रयास किया। मामला बढ़ते देख एसआई ने ग्रामीणों को एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान पूरे जिले में चलाए जाने का हवाला देते हुए उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। मौके पर डॉ बाबूराम मलिक, रोहित, राजीव, देवेंद्र, विशाल बालियान, मोनू, सचिन, यशपाल, बिट्टू बालियान, सुरेश कुमार, आनंदपाल, रेशपाल व हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें