फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'भंगची बाबा' कहने पर युवक को दरांती से काट डाला, आंखें फोड़ीं, निजी अंगों पर किए वार, आंतें तक आईं बाहर

Mon, 06 Jul 2026 11:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी तरुण गाजियाबाद के मोदीनगर में रहकर मेरठ की एक फैक्टरी में काम कर रहा था। हत्यारोपी निरांचल उर्फ मंत्री ने तंज कसने पर उसकी दरांती से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तरुण की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर स्थित पूठरी गांव में एक ग्रामीण को तंज कसना इतना नागवार गुजरा कि उसने 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने युवक की आंखें फोड़ दीं और शरीर के कई हिस्सों पर दरांती से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त दरांती और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खतौली का निवासी तरुण उर्फ नमित पिछले दो वर्षों से पूठरी गांव में परिवार के साथ किराये पर रह रहा था। सोमवार को गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। वह रविवार शाम से लापता था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पूठरी गांव के ही रहने वाले निरांचल उर्फ मंत्री को गिरफ्तार किया है।
 

तरुण के परिवार में पिता निर्दोष सैन, मां मधुबाला, भाई कृष्णा और दो बहनें अनुराधा व गुड़िया हैं। भाई-बहनों में तरुण सबसे बड़ा था। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

टहलने निकला, फिर नहीं लौटा
पुलिस ने बताया कि तरुण मेरठ के परतापुर स्थित गेझा औद्योगिक क्षेत्र में गद्दा फैक्टरी में काम करता था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह शाम करीब पांच बजे टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने के बाद परिजनों ने रात करीब 11:30 बजे ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। सुबह निवाड़ी-पूठरी संपर्क मार्ग के पास पूठरी निवासी रामवीर के खेत में तरुण का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। ग्रामीणों से इसकी सूचना मिलने पर निवाड़ी पुलिस व तरुण के पिता मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
 

भंगची बाबा कहकर उड़ाया था मजाक
हत्यारोपी निरांचल उर्फ मंत्री (33) ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बीते शुक्रवार को तरुण, गांव के ही प्रिंस और उनके कुछ दोस्तों ने उसे भंगची बाबा कहकर तंज कसते हुए मजाक उड़ाया था। इसी बात से वह आक्रोशित था। आरोपी के अनुसार रविवार शाम उसने तरुण को गांव से निवाड़ी की ओर जाते देखा। तरुण ने उसे फिर भंगची बाबा कहकर पुकारा। 
 

इस पर उसने तरुण पर दरांती से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके चेहरे, गर्दन, पेट और निजी अंगों पर कई वार किए। उसने तरुण की दोनों आंखें भी फोड़ दीं और पेट की आंतें तक बाहर निकाल दीं। वारदात के बाद शव को सड़क से खींचकर खेत में ले गया और बोरे में भरने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर शव वहीं छोड़कर भाग गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की फिराक में था और मजाक उड़ाने वाली घटना के बाद से ही दरांती लेकर घूम रहा था। तीन दिन पहले उसने प्रिंस पर भी हमला किया था, लेकिन लोग पहुंच गए और वह बच गया।
 
विज्ञापन

सनकी प्रवृत्ति का है आरोपी, मोबाइल फोन ले गया घर
पुलिस के अनुसार, आरोपी निरांचल सनकी प्रवृत्ति का है और मजदूरी करता है। वह नशे का आदी होने के साथ तांत्रिक क्रियाओं में भी रुचि रखता था। पूछताछ में उसने बताया कि शव के पास संस्कृत के श्लोक भी पढ़े थे। इसके बाद वह मृतक का मोबाइल फोन लेकर घर चला गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, दोनों ने कर ली आत्महत्या; बिलखते रह गए तीन मासूम बच्चे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें