रामराज थाना क्षेत्र के स्याली गांव में दंपती के बीच हुई कहासुनी कुछ ही देर में मौत के मातम में बदल गई। नाराज पत्नी ब्रिजेश (28) ने कमरे में फंदा लगा लिया। पत्नी को फंदे पर लटका देखकर पति विक्रांत (30) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की जान चली गई। करीब एक घंटे बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो वारदात की जानकारी मिली। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
रामराज थाना क्षेत्र के खादर क्षेत्र के गांव स्याली निवासी किसान विक्रांत की सोमवार सुबह अपनी पत्नी ब्रिजेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ब्रिजेश अपने कमरे में चली गई और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक ब्रिजेश कमरे से बाहर नहीं आई तो विक्रांत ने अंदर जाकर देखा।
ब्रिजेश का शव फंदे पर लटका हुआ था।
पत्नी की मौत से आहत विक्रांत ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद बच्चों के रोने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्हें घटना का पता चला। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों शवों का गांव में ही गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि गांव वालों ने कुछ भी नहीं बताया लेकिन पता चला कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दंपती के परिवार में तीन बच्चे छह साल का सनम, दो साल की तृषा व आठ माह का बेटा सत्यम बताए गए हैं।
ये बोलीं सीओ
इस बारे में किसी ने शिकायत नहीं की है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
- ऋषिका सिंह, सीओ जानसठ
ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण का खुलासा, माथे पर हाथ रखकर कहता था पास्टर मोनिश 'आज से तुम ईसाई'; 12 गिरफ्तार