फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिला पंचायत उपचुनाव के लिए आज शाम पांच बजे तक होगा मतदान, इन गांवों में होना है चुनाव

Thu, 04 Aug 2022 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

खतौली और जानसठ क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया हैं। सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। डीएम और एसएसपी ने मतदान कर्मियों की बैठक ली। इसके बाद पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। आज सुबह से 7 बजे से मतदान जारी है।
विज्ञापन
मतदान, उपचुनाव में मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला पंचायत उप चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके लिए खतौली और जानसठ क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। ब्लॉक कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराए। मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन


वार्ड-34 की सदस्य वंदना वर्मा के एमएलसी चुने जाने के बाद रिक्त सीट पर उपचुनाव होगा। छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि  41 मतदान स्थलों के लिए 41 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान, मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगाई गई है, वह सभी निर्धारित स्थलों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक रहेंगे। पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर रात में वहीं विश्राम करेंगी। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जब तक मतपत्र पेटिका स्ट्रांग रूम पर जमा नहीं हो जाती, तब तक संबंधित अधिकारी और कर्मचारी यथावत अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।
विज्ञापन


एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि मतदान और मतगणना को संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध है। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, सीओ जानसठ शकील अहमद, कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कैसे होगी सुरक्षा, स्टंटबाजों को पकड़ने गई पुलिस को मैजिक से खिंचवानी पड़ी जीप, तस्वीरें है गवाह
विज्ञापन

यह की गई व्यवस्था
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए नौ बसों की व्यवस्था की गई है। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स के अतिरिक्त मोबाइल टीम एवं महिला पुलिस कर्मियों को भी नियुक्त किया गया है।

यह रहेगी पुलिस बल की व्यवस्था
दस निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक, 75 हेड कांस्टेबल, 285 कांस्टेबल, 75 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। तीन सेक्टर पुलिस अधिकारी, पांच क्लस्टर मोबाइल, तीन क्यूआरटी और चार थाना रिजर्व मोबाइल का गठन किया गया है, जो मतदान के दौरान लगातार केन्द्रों पर आती जाती रहेगी।

यह हैं प्रत्याशी
वार्ड 34 के उप चुनाव में अमित कुमार, प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, रोशन लाल, सुंदर पाल और संजीव कुमार प्रत्याशी हैं।

19 गांव में होगा चुनाव
- जानसठ और खतौली ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतें चुनेगी प्रतिनिधि
- उप चुनाव में 40 हजार 647 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग
- कुल 41 बूथ बनाए गए हैं, इनमें 29 जानसठ ब्लॉक और 12 खतौली ब्लॉक में है
- जानसठ ब्लॉक के 28 हजार 891 जबकि खतौली ब्लॉक के गांवों के 11 हजार 746 मतदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें