फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना काल: दो दोस्तों की दर्दनाक हादसे में मौत, खाना खाकर लौट रहे थे घर, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़

Thu, 28 Dec 2023 10:51 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Accident in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में दो युवकों के लिए कोहरा काल बन गया। दोनों दोस्त खाना खाकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसे में मौत हो गई। उधर, दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक विनीत का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर क्षेत्र में कोहरे के बीच पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों देर बुधवार देर रात बाईपास पर खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


मीरापुर के मोहल्ला भुम्मा रोड निवासी लकड़ी व्यापारी विनीत (24) पुत्र वरुण अपने साथी गांव मुकल्लपुरा निवासी नवीन पुत्र राजेंद्र के साथ बाईपास पर खाना खाने गया था। बाइक पर सवार होकर दोनों अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जब वे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो मेरठ की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, चालक पिकअप गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें