एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर मुजफ्फरनगर से फर्जी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये साइबर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें मिली थीं। जांच में सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर शाहपुर क्षेत्र में सक्रिय किए गए थे। इन नंबरों पर व्हाट्सएप लॉगिन कराने के लिए ओटीपी विदेश में बैठे साइबर अपराधियों को साझा किए गए थे। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को क्षेत्र के बरवाला रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मोबाइल में करीब 70 सिम सक्रिय होने की जानकारी
एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में करीब 70 सिम सक्रिय होने की जानकारी मिली है। आरोपी मोबाइल सिम क्षेत्र के लोगों से यारी-दोस्ती अथवा 500 से 700 रुपये देकर लेते थे। जांच की जा रही है कि इन सिम में से कितने नंबरों पर व्हाट्सएप लॉगिन कराकर ओटीपी विदेश में बैठे साथियों को भेजे गए। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
ये भी देखें...
मेरठ: स्पोर्ट्स कारोबारी के घर चोरी करने वाले कुक और नौकरानी समेत चार गिरफ्तार, दो करोड़ के जेवर और नगदी बरामद