फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में खरीदे सिम कार्डों से थाईलैंड में व्हॉट्सएप चलाकर 53.83 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 08:40 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: झारखंड और पश्चिम बंगाल में हुई ठगी के तार मुजफ्फरनगर के शाहपुर से जुड़े हैं। गृह मंत्रालय के पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद शाहपुर क्षेत्र के हरसौली गांव निवासी मोनू और कबीर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों को भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप खाता चलाने के लिए ओटीपी उपलब्ध कराने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में शाहपुर क्षेत्र के हरसौली गांव निवासी मोनू और कबीर को बरवाला रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों भोले-भाले लोगों को निजी इस्तेमाल का झांसा देकर उनके नाम पर सिम कार्ड निकलवाते थे। इसके बाद इन सिम को सक्रिय कर उन पर आने वाले व्हाट्सएप ओटीपी थाईलैंड समेत अन्य देशों में बैठे अपने साथियों को भेज देते थे। विदेशी साइबर अपराधी इन नंबरों से व्हाट्सएप चलाकर ठगी करते थे।
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल पर मुजफ्फरनगर से फर्जी व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये साइबर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायतें मिली थीं। जांच में सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर शाहपुर क्षेत्र में सक्रिय किए गए थे। इन नंबरों पर व्हाट्सएप लॉगिन कराने के लिए ओटीपी विदेश में बैठे साइबर अपराधियों को साझा किए गए थे। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को क्षेत्र के बरवाला रोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
 

दो राज्यों में 53.83 लाख रुपये की ठगी का पता चला
शुरुआती जांच में आरोपियों द्वारा सक्रिय कराए गए मोबाइल नंबरों पर संचालित व्हाट्सएप खातों के माध्यम से ठगी की दो घटनाओं की जानकारी मिली है। इनमें एक शिकायत झारखंड और दूसरी पश्चिम बंगाल से संबंधित है। दोनों मामलों में कुल 53.83 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अन्य नंबरों से संबंधित शिकायतों और संभावित ठगी के मामलों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोबाइल में करीब 70 सिम सक्रिय होने की जानकारी
एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में करीब 70 सिम सक्रिय होने की जानकारी मिली है। आरोपी मोबाइल सिम क्षेत्र के लोगों से यारी-दोस्ती अथवा 500 से 700 रुपये देकर लेते थे। जांच की जा रही है कि इन सिम में से कितने नंबरों पर व्हाट्सएप लॉगिन कराकर ओटीपी विदेश में बैठे साथियों को भेजे गए। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 

ये भी देखें...
मेरठ: स्पोर्ट्स कारोबारी के घर चोरी करने वाले कुक और नौकरानी समेत चार गिरफ्तार, दो करोड़ के जेवर और नगदी बरामद



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें