फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों में 29 तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन और हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर घोषित कर दी है। स्कूलों को 29 तक अपना समस्त डाटा बोर्ड को भेजना होगा।
विज्ञापन

इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को हाल ही में पत्र जारी किया है। समस्त स्कूलों की ओर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि सीबीएसई द्वारा छात्रों के रजिस्ट्रेशन व बोर्ड परीक्षा की फीस जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। समय से प्रक्रिया पूरी करने के लिए बोर्ड ने 29 सितंबर तक की तिथि दी है। कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक नाम रजिस्टर होना अनिवार्य है। कक्षा नौ व कक्षा 11 में बोर्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कक्षा दस व कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा फीस जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। इन सबके लिए बोर्ड ने 29 सितंबर तक की तारीख तय की है। इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होने पर सीबीएसई बोर्ड में इस वर्ष का प्रवेश निरस्त हो जाएगा। हालांकि शहर के एसडी पब्लिक स्कूल, एमजी, शारदेन आदि में बोर्ड फीस जमा करने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है।
प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 व 30 को
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक मो. अलताफ ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 व 30 सितंबर को होगी। रसायन विज्ञान की परीक्षा एसडी इंटर कॉलेज के प्रवीण कुमार की देखरेख में होगी। जीव विज्ञान की परीक्षा जीआईसी के ब्रहमप्रकाश, गृह विज्ञान की परीक्षा शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की शिक्षिका चतुर्मुखी और भूगोल की परीक्षा एसडी इंटर कॉलेज के सोहनपाल सिंह की देखरेख में होगी। यह परीक्षा हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट के परीक्षार्थियों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें