फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को दो गोलियां मारकर भाग गया पति, पहली गोली पेट में लगते ही छूटा खून का फव्वारा, ये वजह आई सामने

Fri, 10 Apr 2026 10:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर निवासी पूनम सोनीपत में किराए पर रहती है। वह पति से अलग अपनी बेटी के साथ रहती है और तलाक का केस चल रहा है। अचानक उसका पति सुरजीत आया और गोलियां मारकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपनी पत्नी को दो गोली मारकर घायल कर दिया। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

यूपी के जिला मुजफ्फरनगर की आवास कॉलोनी निवासी पूनम (27) ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह हाल में सोनीपत की शिव कॉलोनी गली नंबर-5 में किराये के मकान में रहती है। उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले सोनीपत के गांव लिवासपुर निवासी सुरजीत के साथ हुई थी। उनके पास छह साल की बेटी जानवी है। उसके व पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मुकदमा मुजफ्फरनगर की अदालत में विचाराधीन है। वह पति से अलग रह रही है।
 

बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका पति सुरजीत अचानक कमरे पर पहुंचा और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी। एक गोली पूनम के पेट में और दूसरी उनके हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सुरजीत हथियार सहित भाग गया। पुलिस ने महिला को नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 

ब्यूटी पार्लर चलाती है पूनम
पूनम ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना व बेटी का पालन पोषण करती है। बताया जा रहा है कि महिला पर हमला करने के आरोपी सुरजीत का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पिछले दिनों ही जमानत पर आया है। पुलिस उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ईरान में मर्चेंट नेवी में तैनात युवक की मौत, मां की हालत गंभीर, दिल्ली-दून हाईवे पर हुआ हादसा
 
विज्ञापन

ये बोली पुलिस
महिला को गोली मारने की जानकारी मिली थी। महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें