फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र: शामली जिले में दो समूह के बीच पथराव, आठ लोग घायल

Fri, 26 Mar 2021 03:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एजेंसी, मुजफ्फरनगर 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरूवार को मामूली बात को लेकर दो समूह के बीच पथराव हो गया जिस कारण तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना कांधला पुलिस थाना क्षेत्र के चडाव गांव की है। इस मामले में सात को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मनोज, अजय, प्रवेश, रोहित, संजीव, अमित और रविंदर शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोनों समूह के बीच पुरानी दुश्मनी थी और गुरूवार को संजीव के अजय की पत्नी रीना को हैंडपंप से पानी भरने से रोकने के बाद विवाद शुरू हो गया। थाना अधिकारी रोजंत त्यागी ने बताया कि दोनों के बीच बहस हिंसा में बदल गई और दूसरे लोग भी इसमें शामिल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थिति का देखते हुए गांव में सुरक्षा कडी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें