फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर से मेरठ तक छह लेन बनेगा दिल्ली-दून हाईवे, जानें कहां चौड़ी होगी सड़क और कहां बनेगा ओवरब्रिज

Wed, 25 Dec 2024 11:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि संधावली पुल का चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर बिलासपुर कट पर ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
डीएम के साथ मंत्रणा करते कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-दून हाईव मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच छह लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा वहलना, मंसूरपुर, बिलासपुर और पीनना बाईपास पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम उमेश मिश्रा की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मंगलवार को लोक निर्माण गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक राजकुमार सिंह ने हाईवे पर ओवरब्रिज, अंडरपास और अन्य मार्गों में आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण के लिए तैयार की जा रही योजनाओं पर मंत्रणा की। राज्यमंत्री ने बताया कि हाईवे को मेरठ तक छह लेन बनाया जाएगा। संधावली पुल का चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर बिलासपुर कट पर एक ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की थी।
 
विज्ञापन

बताया कि उनके इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग चुकी है। शीघ्र ही इस कार्य की निविदा ऑनलाइन आमंत्रित की जाएगी। इस कार्य के साथ-साथ संधावली पुल को दोनों ओर (रुड़की रोड-एटूजेड चौराहे तक व मेरठ रोड-गुप्ता रिजोर्ट के सामने तक) बढ़ाए जाने और मंसूरपुर में जडौदा, मेडिकल कॉलेज के पास ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
राज्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कूकड़ा-बिलासपुर चौक पर ओवरब्रिज बनाए जाने के टेंडर शीघ्र ही आमंत्रित किए जाएंगे। लगभग 40 हजार की आबादी वाले गांव कूकड़ा और बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रवासियों के आने-जाने के लिए इसी चौराहे से होकर हाईवे का उपयोग किया जाता है। जिससे यहां हर समय जाम लगा रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें