हादसे की जानकारी मिलने के बाद रालोद अध्यक्ष भी अस्पताल पहुंचे थे। चौधरी टिकैत से बातचीत की और कुशलक्षेम जाना। भाकियू अध्यक्ष के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि पूरी तरह ठीक हैं। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाकियू अध्यक्ष के सिसौली स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही लगी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा।
बता दें कि लंबे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे किसानों व भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं की सिसौली में एंट्री बैन कर दी थी। जिसके बाद से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज पहली बार सिसौली पहुंचे।
वहीं यूपी चुनाव में सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने और जिताने की अपील के बाद नरेश टिकैत ने 24 घंटे के अंदर ही यूटर्न ले लिया है। अब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात करने के बाद वह किसी भी पार्टी को समर्थन ने देने की बात कह रहे हैं।