फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महादेव मंदिर में लगा बोर्ड: गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित, लिखा- अमर्यादित वस्त्र पहनकर न आए

Fri, 02 Jun 2023 06:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

महादेव मंदिर में लगा बोर्ड : मंदिर में लगाए गए बोर्ड पर गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित किए जाने का उल्लेख है। वहीं, लोगों से अमर्यादित वस्त्र पहनकर न आने की अपील की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में प्राच्य महादेव मंदिर प्रांगण में अमर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में नहीं आने का आग्रह श्रद्धालुओं से किया गया है। मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित किए जाने का उल्लेख है। लोग मंदिर की आस्था और मर्यादा बरकरार रखे जाने की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


कस्बे में सिद्धपीठ प्राचीन मंदिर रोहाना तिराहे पर स्थित है। मंदिर प्रांगण में राजेश गोयल और निशांत गोयल की तरफ से एक बोर्ड लगाया गया है। इसमें मंदिर में फोटो खींचने और अमर्यादित वस्त्र पहनकर न आने की अपील की गई है। मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर के आसपास शराब और गुटखा आदि का प्रयोग नहीं किए जाने की भी अपील की है।

साथ भी यह सुझाव भी दिया गया है कि गैर सनातनी का मंदिर में पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। मंदिर में गंदगी नहीं फैलाने का आग्रह किया गया है। सभी सनातनी श्रद्धालुओं से भगवान के चित्र का अपमान नहीं करने और ना किसी को करने देने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

Trending Videos
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के संयोजक सुभाष चंद त्यागी ने बताया शिव मंदिर कस्बे के अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की पावन आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को मंदिर की मर्यादा बरकरार रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

नियमों का पालन करने की अपील
मुजफ्फरनगर के लोग रात को मंदिर के हॉल में बोर्ड को लगाकर गए है। बोर्ड पर कोई आपित्तजनक बात नहीं होने के कारण उसे मंदिर प्रांगण में बाहर लगवा दिया है। उधर, मनीष गर्ग, विनेश कुमार, सुशील आदि का कहना है कि श्रद्धालुओं को आस्था के साथ इन नियमों का पालन करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें