सीएम योगी की बैठक में महिला चेयरपर्सन को पुलिस अधिकारियों ने जाने से रोक दिया गया। इसके बाद महिला फफक कर रो पड़ीं। इसके बाद चेयरपर्सन ने रोते हुए अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। फिर जानिए क्या हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर में नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को सीएम योगी की बैठक में जाने से रोका गया तो वह फफक कर रो पड़ीं। जिला पंचायत के सभागार में सीएम द्वारा ली जा रही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि लिस्ट में उनका नाम नहीं है। यह सुनकर वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि मैं नगर की प्रथम महिला हूं, मुझे सीएम की बैठक में शामिल न कर यह अन्याय किया जा रहा है। चेयरपर्सन सभागार के बाहर कुर्सी पर अकेले बैठी रहीं। काफी देर बाद सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने अधिकारियों से वार्ता की और तब चेयरपर्सन को अंदर बैठक में भेजा गया।