फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत, दिल्ली में शारीरिक संबंध... अब बची है बस नफरत

Wed, 04 Sep 2024 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के पास दिल्ली चली गई। जब उसे पता चला कि प्रेमी दूसरी जाति का है तो उसने कहीं और शादी कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली निवासी एक युवक ने महिला को इंस्टाग्राम के जरिये प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा दिया। युवक के दूसरी जाति का होने का पता चलने पर महिला ने दूसरी जगह शादी कर ली। आरोप है कि अब युवक, महिला को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला का पति से फैसला हो चुका था। जिस कारण वह मायके में रहती थी। चार माह पूर्व इंस्टाग्राम पर दिल्ली के एक युवक से बातचीत शुरू हुई। महिला दलित है, तो युवक ने भी खुद को दलित बताया और उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली बुला लिया।
 

आरोप है कि 15 दिन साथ रहने के बाद महिला को पता चला कि युवक दूसरी जाति से है। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे। फिर भी महिला उसे छोड़ कर अपने घर आ गई और दूसरी शादी कर ली। अब युवक उसे परेशान कर रहा है। वीडियो बनाकर उसके मोबाइल पर डाल रहा है। गालियां देकर उसे बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है।
 
विज्ञापन

आरोपी युवक उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने थाने में तहरीर देकर अपनी व परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें