फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अवैध रूप से लाइन शिफ्ट करने वाला जेई निलंबित, जांच कमेटी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

Wed, 28 Sep 2022 10:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

अवैध तरीके से लाइन शिफ्ट करने के आरोप में जेई निलंबित किया गया है। इस मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में अवैध तरीके से लाइन शिफ्ट करने के आरोप में बुढ़ाना के 33/11 विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पवन कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने दो सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की।

विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह ने हाई वोल्टेज लाइन को बिना विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुमति के शिफ्ट करने और पुराना सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक तक मामला पहुंचा तो उन्होंने अधीक्षण अभियंता से बात कर जांच कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: Ramlilia: दिन में हवन, रात में रावण बन जाते हैं नितिन, ईंट सप्लाई कर राम का किरदान निभाते हैं आशु
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता बुढ़ाना अजय कुमार और अभियंता विकास शर्मा की टीम बनाकर जांच कराई। टीम की जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी ने अटेरना के पास दो पोल लगाकर अवैध तरीके से लाइन को शिफ्ट कर प्लॉट मालिक को फायदा पहुंचने का कार्य किया है। प्लॉट में आरसीसी कॉलम बनाने का काम किया जाता है। प्लॉट के अंदर कटे हुए एसटीपी पोल का अवशेष मिला है। टीम की रिपोर्ट के बाद अवर अभियंता को निलंबित कर खतौली बिजलीघर से संबंद्ध कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें