फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राकेश टिकैत के खिलाफ डाली आपत्तिजनक पोस्ट, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 27 Oct 2021 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। इससे भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आपत्तिजनक फोटो और पोस्ट डाल दी। मामले की जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाकियू नेता बुधवार को शहर कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सचिव राकेश टिकैत के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इन आरोपियों में गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी अमित चौहान और मोहल्ला रामपुरी निवासी मोनू उर्फ कुलदीप ठाकुर शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: करवाचौथ के दिन पति का मर्डर: प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम, खौफनाक है पूरी कहानी, सच जानकर हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की करतूत से भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर इंस्पेक्टर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: बजट विकास का, लगवा दिए होर्डिंग, सरकारी धन के 1.10 करोड़ रुपये का दुरुपयोग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें