फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बिजली गिरने से बच्चे की मौत, मची चीख-पुकार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 23 May 2023 10:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

UP News : मुजफ्फरनगर में एक परिवार पर कुदरत का कहर टूट पड़ा। यहां बिजली गिरने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहारम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आसमान से गिरी बिजली।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में गर्मी से राहत पाने के लिए मकान की छत पर बैठे एक बच्चे की आसमान से बिजली गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


वाजिदपुर खुर्द निवासी किसान मुकेश की पत्नी भावना अपने बडे़ बेटे 10 वर्षीय आरव व छोटे बेटे के साथ गर्मी होने के कारण छत पर बैठी हुई थी। अचानक मौसम खराब होने के कारण तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इसी के साथ तेज बिजली चमकी और आरव पर गिर गई।

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में भी रुकेगी, देखने वालों की लगी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से आरव बेहोश हो गया। वहीं, चीख पुकार की आवाज पर आसपास के लोग जमा हो गए। बच्चे को खतौली में निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरव की मौत से गांव में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: UPSC Result 2022: शामली में तैनात SDM प्रतीक्षा सिंह की 52वीं रैंक, नायब तहसीलदार हिमांशु का भी IAS के लिए चयन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें