बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रविवार को दोनों थानों की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर भूम्मा नहर पुल की तरफ से जा रहे दो बाइकों पर दो संदिग्ध लोगों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नईम पुत्र यूसूफ गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में भाग गया।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने गला घोंटकर महिला को मार डाला, दिनदहाड़े घर में घुसकर की वारदात
कुछ देर बाद ही घायल बदमाश नईम की मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर के थाना खालापार के मोहल्ला खालापार का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। उस पर बाइक लूट के मामले में एक लाख का इनाम था। पुलिस को बदमाशों की दो बाइक व हथियार मौके से मिले है।