कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में मुजफ्फरनगर पहुंची यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत मौन व्रत के साथ हुई। लोकसभा में सांसदों के निलंबन के विरोध में करीब एक घंटे के लिए कार्यकर्ताओं ने कस्बे में मौन व्रत रखा।
बता दें कि पुरकाजी कस्बे में मौन व्रत के बाद यूपी जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। अब कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पुरकाजी पहुंच गई है। पुरकाजी में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा के ऊपर पुष्पवर्षा की। बताया गया कि यात्रा कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर गुजर रही है। इसके बाद अब्दुलपुर होते हुए खाईखेड़ी चीनी मिल पहुंचेगी। इस दौरान भैंसरहेड़ी में जनसभा होगी।
कस्बे के बैंक्वट हॉल में पहुंची यात्रा की शुरुआत से पहले शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर मौन व्रत रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नारवाल, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रेदश महासचिव ओमवीर यादव, प्रवीण चौधरी, शिव पांडे, मियां नसीम, मुनीर सईद, गुफरान काजमी, लियाकत अली, इमरान जिया, अजीम खान, मुजफ्फर अली, सतपाल कटारिया, मनौज और कमल मित्तल शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर