फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मुजफ्फरनगर में अंतर राज्य पशु चोर गिरफ्तार, एक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Jun 2022 05:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अंतर राज्य पशु चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ उसका एक साथी भी था जो फरार है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार यानि आज नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतर राज्य पशु चोर को गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसका एक साथी भी था जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सिसौना-बागोवाली मार्ग पर चल रही थी चेकिंग
पुलिस मीडिया सेल ने बताया नई मंडी कोतवाली पुलिस सिसौना से बागोवाली जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी बोलेरो पिकअप गाड़ी में दो लोग पशु लेकर आते दिखाई दिए। गाड़ी को रुकवाया गया तो एक आरोपी पुलिस पर गोली चलाता हुआ फरार हो गया। दूसरा आरोपी भी गोली चलाने लगा तो पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की, तब बाएं पैर में गोली लगने पर आरोपी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने पर अपराधी ने अपना नाम आसू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र जरीफ निवासी केराना शामली बताया। वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार में रह रहा था। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े : LLB Student Murder: कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा मुख्य आरोपी, पुलिस ने दबोचा, 25 हजार का है इनामी

बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे
सूचना पाकर सीओ सिटी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पशू चोर है। उसके खिलाफ हत्या गैंगस्टर बलवा आदि धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उसके अपराधिक इतिहास की पुख्ता जानकारी की जा रही है। दूसरा बदमाश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


2 भैंस, एक छोटा पशु हुए बरामद
मौके से बरामद बोलेरो पिकप गाड़ी में 2 भैंस एवं एक छोटा पशु एवं आरोपी से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की भी जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें