हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में शाहपुर रोड से पीनना जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश और शहर कोतवाली पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बघरा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश फैजान पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई हैं। बताया गया कि उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।