फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में कब्रिस्तान में कब्रों से छेड़छाड़, खुदी मिलीं पांच कब्र, तांत्रिक क्रिया होने की आशंका

Thu, 16 Jul 2026 10:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर मुस्लिम समाज के लोग और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कब्रिस्तान। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना कस्बे के मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान में कब्रों से छेड़छाड़ की घटना से मुस्लिम समाज में रोष है। कब्र के साथ छेड़छाड़ और आसपास पड़े मिले सामान से कुछ लोगों ने तांत्रिक क्रिया होने की आशंका व्यक्त की है। घटना को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कमेटी कब्रिस्तान के लिए अधिक सुरक्षा वाले कदम उठाएगी।
विज्ञापन

 

कस्बे के मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़ होने की सूचना पर कुछ लोग पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि 5-6 कब्रों के साथ छेड़छाड़ हुई है। घटनास्थल पर कांच व प्लास्टिक की बोतल व धागा आदि पड़ा मिला।
 

समाज के लोगों का कहना था कि यह किसी तांत्रिक का कार्य हो सकता है। इसी के चलते लोगों ने कब्रिस्तान में तांत्रिक क्रिया होने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने कब्रिस्तान का बारीकी से निरीक्षण किया। सबकी सहमति से कब्र को ठीक करवाया गया।
 

इंस्पेक्टर सुभाष अत्री का कहना था कि कब्रिस्तान में कोई तांत्रिक क्रिया नहीं हुई। कस्बे में घूम रहे मानसिक रूप से विकृत किशोर ये यह हरकत की है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह कुछ नहीं बता सका। सीओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर शरारती तत्व अथवा तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

ये बोले कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी 
मियांजी सब्जवार कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारी व अधिवक्ता एहतशाम सिद्दीकी ने कहा कि श्मशान व कब्रिस्तान में छेड़छाड़ होना ठीक नहीं है। ये हमारी श्रद्धा व आस्था से जुड़ा है। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। कब्रिस्तान कमेटी भी अधिक सुरक्षा वाले कदम उठाएगी।

ये भी देखें...
Saharanpur: कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर आया कोर्ट का फैसला, माना अवैध, 30 दिन में हटाने का आदेश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें