फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: तैयारियों में जुटे प्रशासनिक अधिकारी, जिले को 25 जोन और 156 सेक्टर में बांटा

Sat, 08 Jan 2022 09:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी चुनाव को लेकर प्रशानिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले को 25 जोन और 156 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं 155 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले को 25 जोन और 156 सेक्टर में बांटा गया है। मीरापुर विधानसभा में सबसे अधिक छह और खतौली में पांच जोन बनाए गए हैं। 155 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी।

विज्ञापन


चुनाव में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोन और सेक्टर व्यवस्था मजबूत रहेगी। पुलिस-प्रशासनिक दृष्टि से जिले को 25 जोन में बांटकर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाएंगे। आचार संहिता लगते ही जोन और सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। मुजफ्फरनगर विधानसभा में सबसे कम 17 सेक्टर बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन


किस विधानसभा में कितने जोन और सेक्टर
विधानसभा        जोन        सेक्टर
बुढ़ाना                04        33
चरथावल            04        26
पुरकाजी            03        19
मुजफ्फरनगर      03       17
खतौली              05        26
मीरापुर              06        35

विज्ञापन

209 सुपरवाइजर किए जाएंगे तैनात
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 209 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। बुढ़ाना विधानसभा में सबसे अधिक 43 सुपरवाइजर होंगे। 

हर बूथ पर तैनात होगा एक अधिकारी
छह विधानसभाओं में 2251 बूथ बनाए गए हैं। हर मतदेय स्थल पर एक ऑफिसर तैनात किया जाएगा। इसकी सूची तैयार की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

74 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील
जिले में 74 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है, जिनके 155 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें