फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त, आखिरी दिन 92 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। आखिरी दिन 92 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में हुईं। अब 16 मार्च से मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू, पंजाबी, गुजराती और इंटरमीडिएट की ट्रेड विषय की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में केवल इंटरमीडिएट की संस्कृत और कृषि विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 769 में से 731 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 38 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की ट्रेड विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 445 में से 425 ने ही परीक्षा दी, जबकि 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के लिए कोई भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। इंटरमीडिएट की संस्कृत व कृषि विषय के लिए पंजीकृत 970 में से 936 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 34 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा प्रभारी भारत शर्मा ने बताया कि प्रथम और द्वितीय पाली में 42-42 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा नौ मार्च शनिवार को संपन्न हो गई। सभी विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से कराई गईं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि अब संभवतः 11 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की वापसी होगी और 16 मार्च से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन केंद्रों पर हाईस्कूल और दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें