भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को बताया कि किसानों के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन पहले नेपाल पहुंचे थे। वह पोखरा में हैं और यहां मौसम खराब है, लेकिन बाढ़ का इतना असर इस क्षेत्र में नहीं आया है। गाड़ियों छोड़कर सभी सुरक्षित स्थान पर आ गए हैं।
फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से चितवन और पोखरा को जोड़ने वाले पृथ्वी राजमार्ग को बंद किए गया है। वह पोखरा से पहले काठमांडु पहुंचेंगे और इसके बाद 28 अगस्त तक वापस मुजफ्फरनगर आ जाएंगे। इसके अलावा टिकैत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी वीडियो जारी कर नेपाल की स्थिति के विषय में अवगत कराया है। उनके साथ अजय ठाकुर समेत अन्य किसान भी गए हुए हैं।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: 18 लाख के 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार; नशेड़ियों को करते थे सप्लाई