फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार कौंसिल चुनाव की बढ़ी सरगर्मियां, मुजफ्फरनगर से 10 से अधिक प्रत्याशी मैदान में

Wed, 15 Oct 2025 12:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव को लेकर मुजफ्फरनगर में हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक शाहनवाज राना समेत 10 से अधिक अधिवक्ताओं ने चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। जल्द जारी होंगी तिथियां।

 

विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव की तैयारियों ने मुजफ्फरनगर में रफ्तार पकड़ ली है। जिले के अधिवक्ता इस बार सक्रिय रूप से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व विधायक और बार कौंसिल के पूर्व वाइस चेयरमैन शाहनवाज राना समेत 10 से अधिक अधिवक्ताओं ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भावनपुर थाने के दरोगा समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, उत्पीड़न से तंग युवक ने खाया था जहरीला पदार्थ

Trending Videos

चुनाव की औपचारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन उम्मीदवारों ने अब से ही जिला बार एसोसिएशन और तहसील स्तर की बार सभाओं में संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है।

सदस्य पद के लिए योगेश कुमार मलिक, विनेश कुमार एडवोकेट, पंडित सुमित कुमार भारद्वाज, प्रदीप मलिक, सानुज मलिक समेत कई संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की है।

अन्य जिलों के संभावित प्रत्याशी भी मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं। खतौली, बुढ़ाना और जानसठ तहसील के अधिवक्ता भी इस बार चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन

मैदान में उतरे पूर्व विधायक शाहनवाज राना
पूर्व विधायक और यूपी बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके शाहनवाज राना एक बार फिर सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। उन्होंने जिले के अधिवक्ताओं से मुलाकातें शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि वह प्रथम वरीयता के सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

शाहनवाज राना हाल ही में जीएसटी टीम पर हमले के मामले को लेकर सुर्खियों में रहे थे और कुछ समय जेल में भी रहे। इससे पहले मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में भी वह आसपा के टिकट से दावेदारी कर चुके थे, हालांकि अंतिम समय में उन्होंने चुनाव से खुद को अलग कर लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें