फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के सम्मेलन में एकजुटता पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की ओर से आर्य समाज मंदिर में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने वैश्य समाज से एकजुटता की अपील की। इसके साथ ही अग्रसेन चौराहा बनाने को लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से चर्चा की।
परिचय सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल रहे। सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री प्रिंस कंसल, राजकुमार गर्ग, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र गोविल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.योगेश जिंदल ने विचार व्यक्त किए। महामंत्री श्रवण अग्रवाल ने कहा कि वह शीघ्र ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल से महाराजा अग्रसेन के नाम से एक चौराहा बनवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष कशिश गोयल ने वैश्य समाज को एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि वैश्य समाज पर किसी भी प्रकार का अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। युवा शाखा के प्रदेश सचिव हर्ष गोयल ने कहा कि वैश्य समाज की राजनीति में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

विशाल गर्ग ने कहा कि के संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता जरूरी है। संचालन जिला महामंत्री हरीश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में खतौली नगर अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक, सिसौली नगर अध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचे। सम्मेलन में रामकुमार बंसल, वाशु गोयल, कुलदीप मित्तल, अनिल जिंदल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें