संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे के लाला निरंजन स्वरूप मार्केट में बलिदान दिवस मनाया गया। बाजार के दुकानदारों ने बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
रविवार शाम करीब 5 बजे बाजार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रालोद नेता व पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी नेताओं को हम शत-शत नमन करते हैं। इस मौके पर संदीप उजलायन, विजय सहरावत, योगेंद्र, संजय राणा, दीपक शर्मा, अमित कुमार, लोकेश, डॉ. शिवराज व डॉ. राजीव आदि मौजूद रहे।