फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के प्रतिनिधि पहुंचे शुक्रताल  

Fri, 30 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुक्रताल पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के प्रतिनिधि ने शुक्रताल का दौरा कर पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर गंगा घाट व नगर का निरीक्षण किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों से शुक्रताल में पर्यटन के विकास को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि शुक्रताल के विकास को लेकर जल्द ही एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

      
भागवत उद्गम स्थल शुक्रताल में केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा के आदेश पर पर्यटन मंत्रालय के प्रतिनिधि कुणाल रावल ने सांसद कुंवर भारतेन्द्र सिंह को साथ लेकर शुक्रताल गंगा घाट व नगर के मुख्य बस स्टैंड, मेन बाजार, अंबेडकर चौराहा, गंगा बांध रोड आदि अन्य स्थानों पर जाकर पर्यटन विकास की संभावनाओं को खोजते हुए उपस्थित जन प्रतिनिधियों के साथ इस पर गंभीरता के साथ चर्चा की।

कुणाल रावल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय ने विदुर कुटी, हस्तिनापुर, परीक्षितढ़, बरनावा में पर्यटन में विकास की संभावनाओं पर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजेगा और जल्द ही केंद्र सरकार के सहयोग से इन स्थानों पर विकास की योजनाओं पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन फंडिंग कार्यक्रम के तहत पार्किंग, कैफेटेरिया, शौचालय, सौंदर्यीकरण आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। जिनके द्वारा आम लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, अमित राठी, वेदवीर, ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, हरीश राठी, पिन्टल चौधरी, आचार्य कृष्ण आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें