ग्रामीणों ने समझाया तो आपस में टकराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। धर्मस्थलों से एलान कर भीड़ एकत्र की गई और माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। इस घटना से बेहद दुखी हूं। मैं पूरे प्रकरण की जांच के लिए तैयार हूं। निष्पक्ष जांच हो, रालोद नेताओं की कॉल डिटेल निकाली जाए। अगर मेरी गलती निकलती है, तो मैं दिल्ली चला जाऊंगा।
वर्ष 2013 के दंगे में जब सोरम के लोगों को सहायता की जरूरत थी, तो अजित सिंह न तो मृतकों के परिवारों के बीच पहुंचे और न ही घायलों को देखने के लिए आए। रालोद अध्यक्ष का गांव में आना भी यही दर्शाता है कि घटना के पीछे रालोद का पूरा षड्यंत्र है। दिल्ली में बैठे रालोद के नेता ट्वीट-ट्वीट खेलते हैं। जनता ने मुझ पर भरोसा कर अपना सांसद चुना है, मैं जनता का भरोसा नहीं तोड़ सकता।
पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विनीत कात्यान, राजीव गर्ग, सुखदर्शन सिंह बेदी, सतपाल पाल, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, हरीश अहलावत, सुषमा पुंडीर, सुनील तायल, सुनील सिंघल, राहुल वर्मा, नितिन मलिक, नजर सिंह गुर्जर, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
खाप चौधरी की कभी बात नहीं गिराई
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत हमारी खाप के चौधरी हैं। जब से सांसद बना हूं, कभी भी उनकी बात नहीं गिराई। समय-समय पर सात साल में 50 बार सिसौली जा चुका हूं। मैं उनकी भी सुनूंगा और अपनी बात भी उनके सामने रखूंगा।
सुरक्षा की आवश्यकता नहीं
डाक्टर संजीव बालियान ने कहा कि मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है और ना ही मुझे अपनी जान की परवाह है, मेरी सुरक्षा मेरे लोकसभा क्षेत्र की की जनता है। अपने क्षेत्र की जनता के बीच जाने के लिए किस बात की सुरक्षा। सब लोग अपने हैं।