4-मंसूरपुर के गांव जीवना में जलभराव की समस्या को हल कर आते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव
- फोटो : KHATAULI
केंद्रीय राज्यमंत्री ने जलभराव की समस्या का समाधान कराया
मंसूरपुर। गांव जीवना में जलभराव की समस्या का केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने गांव की पंचायत में सर्वसम्मति से इस समस्या का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों की सहमति से 700 मीटर पाइप लाइन बिछाकर गांव का घरेलू पानी तालाब में छोड़ा जाएगा।
बता दें कि गांव जीवना में लगभग 200 घरों का पानी एक किसान के खेतों में जा रहा था। कुछ दिन पहले उसने न्यायालय से स्थगनादेश लेकर पानी बंद कर दिया था, जिससे घरेलू पानी गलियों में भर गया था। पानी की निकासी नहीं होने के कारण पिछले एक महीने से गलियों में एक एक फीट पानी भर गया था। गलियों में जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान थे। चार दिन पहले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सामने भी इस समस्या को रखा था। रविवार की सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान अपने साथ एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी, बीडीओ पवन कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे। पूरे गांव की पंचायत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि किसानों के खेतों में 700 मीटर पाइप लाइन बिछाकर पानी तालाब में छोड़ जाएगा। मंत्री ने बताया कि दो दिन में पाइप बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान रालोद नेता मोहित अहलावत सहित काफी ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके बाद मंत्री व विधायक विक्रम सैनी गांव सोंटा में पहुंचे। वहां उन्होंने क्रिकेट मैच का उद्घाटन तथा कबड्डी एकेडमी का भी शुभारंभ किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, सुबोध प्रधान, सतीश भगत, योगेश राठी, परविंदर, जितेंद्र कुमार, ऋषि पाल, सुनील पहलवान, अमित राठी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।