फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवकों ने डीएम दफ्तर पर फूंकी डिग्रियां

Tue, 21 Aug 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर डिग्रियां फूंकते बेरोजगार युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के बेरोजगार युवकों ने डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डिग्रियां भी फूंककर रोष प्रकट किया। डीएम को दिए ज्ञापन में जिले में बाहरी युवकों को नौकरी देने का विरोध किया। साथ ही यहां की औद्योगिक इकाईयों में जिले के युवकों को नौकरी दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में सोमवार को जनपद को काफी संख्या में बेरोजगार युवक जिला मुख्यालय पहुंचे।

कलक्ट्रेट में आकर डीएम दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किय। भाकियू जिलाध्यक्ष ने डीएम राजीव शर्मा को बताया कि जिले की शुगर मिल, पेपर मिल व अन्य फैक्ट्रियों में उत्तराखंड और अन्य जिलों के युवकों को नौकरी दे रहे हैं, जबकि स्थानीय बेरोजगार युवकों को जानबूझकर नौकरी नहीं दी जा रही है। ऐसे में बाहरी जिलों के युवक यहां नौकरी कर रहे हैं। जिले के बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

बेरोजगार युवकों ने अपनी आईटीआई, बीटेक पालीटेक्निक की डिग्री को डीएम दफ्तर के सामने जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन दिया, जिमसें कहा गया कि जिले की सभी मिलों व फैक्ट्रियों में सबसे पहले मुजफ्फरनगर जिले के युवकों को ही नौकरी मिले व  बाद में अन्य जनपदों के युवकों को।
विज्ञापन


भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि दूसरे प्रदेशों व अन्य जनपदों के युवक है, वे एक महीने में जिले को छोड़ दे, वरना एक महीने के बाद उनको सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। इसके बाद अगर मुजफ्फरनगर के बेरोजगार युवकों को  शुगर मिल, पेपर मिल व अन्य फैक्ट्रियों ने नौकरी देने में आनाकानी की तो मिलों व फैक्ट्रियों  की खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमित राजपूत, सिद्धार्थ, यथार्थ, गौरव, विवेक, विकास, हिमांशु, सागर, लक्ष्य आदि युवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें