विश्वकर्मा चौक का होगा कायाकल्प: कपिल
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर भोपा रोड विश्वकर्मा चौक से जानसठ रोड पेट्रोल पंप तक विशेष सफाई अभियान चलाया एवं इस रोड को नगर की आदर्श सड़क बनाने के निर्देश दिए।
विधायक कपिल देव ने बताया कि विधायक पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बाबूराम गेट के पास बने डलाव घर के आसपास सड़क पर फैले कूड़े को साफ कराया एवं सड़क की निरंतर सफाई के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलेगा। विश्वकर्मा चौक का कायाकल्प होगा। इस अवसर पर सभासद विपुल भटनागर, प्रेमी छाबड़ा, विकास गुप्ता, सुरेश जैन, श्यामलाल, सीए शीतल जैन, अमरकांत, मनोज कंसल, विपिन जैन वीतराग आदि मौजूद रहे।