संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की मुख्य, बैक और एक्स परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर को संपन्न होंगी।
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने बताया कि बीए, बीकॉम और बीएससी के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के साथ बीबीए, बीसीए, बीवॉक (आईटी), बीएससी कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी कराई जाएगी।
इसके अलावा बीएससी होम साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, कृषि, बीपीईएस, बीएजेएमसी, एमएजेएमसी, बीएफए, एलएलबी, एमएलएलएम, एमएफए, एमएड और एमपीएड के परीक्षार्थी भी इस कार्यक्रम के दायरे में आएंगे।
उन्होंने बताया कि एमए, एमएससी और एमकॉम के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होंगी। बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी के तीसरे, पंचम, सातवे और नौवे सेमेस्टर की मुख्य, बैक और एक्स परीक्षाओं की कार्यक्रम सूचना www.msuniversity.ac.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी और इसकी अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।