फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में अंडर-19 के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
अलमासपुर स्थित एकेडमी में अभ्यास करते खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अंडर-19 क्रिकेट के जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। चयनित खिलाड़ी चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 मई से होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता मेें भाग लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल अलमासपुर स्थित मैग स्पोर्ट्स ग्राउंड पर लिया गया। जिले के 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय चयन समिति के विकास राठी और रोहन त्यागी ने अलग-अलग प्रारूप में खिलाड़ियों की प्रतिभा का आंकलन किया।
गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सुबह करीब 8:00 बजे ट्रायल शुरू हुए और दोपहर तक चले। निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी। मौके पर अरशद मोहम्मद, कुमार गौरव और अमित जावला का सहयोग रहा।

अलमासपुर स्थित क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल देते खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें