फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रेक्टरट्राला ने एसडीएम कार्यालय की दीवार तोड़ी, चालक की मौत

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में घुसी ट्रैक्टर ट्राली जेसीबी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने एसडीएम कार्यालय की दीवार तोड़ी, चालक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एसडीएम कार्यालय परिसर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
रणखंडी गांव निवासी सुधीर कुमार (24) शुक्रवार सुबह क्रय केंद्र से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लोड कर शुगर मिल जा रहा था। जब वह हाईवे स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप पहुंचा तो इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में चालक सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को वहां से हटवाकर रास्ता सुचारु कराया। बाद में वहां पड़े गन्नों को दूसरे ट्राले में लदवाकर शुगर मिल भेजा गया। जानकारी मिलते ही मृतक सुधीर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया। दोपहर बाद मृतक सुधीर का उसके पैतृक गांव रणखंडी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि अचानक हादसा होने के चलते मृतक परिजन बिना किसी कार्रवाई शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे का सबब बन रहे बेतरतीब स्पीड ब्रेकर : सुरेंद्रपाल
देवबंद। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर होने वाले हादसों का जिम्मेदार सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को बताया। सुरेंद्रपाल ने एसडीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया कि मानक के अनुरूप स्पीड ब्रेकर नहीं बने होने से स्टेट हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने हादसे का शिकार हुए मृतक सुधीर कुमार के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने तथा बेतरतीब स्पीड ब्रेक र दोबारा से मानक के अनुरूप बनवाने की मांग की।

देवबंद के एसडीएम कार्यालय परिसर में दीवार तोड़कर अंदर घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें