फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और कमेरा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए गठबंधन : जयंत सिंह

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान और कमेरा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए गठबंधन : जयंत सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि किसान और कमेरा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए गठबंधन किया गया है। गठबंधन यूपी का विकास चाहता है। भाजपा विकास के मुद्दों पर बात नहीं करती। भाईचारे की बात नहीं करती।
मेरठ रोड स्थित होटल में सपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा संगम पहले ही हो चुका है। गठबंधन का निर्णय पूरा ठोस है। यूपी में विकास चाहते हैं। भाईचारा बढ़ाना चाहते हैं, सबको एक करना चाहते हैं। चौधरी चरण सिंह की नीतियों और अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए यह गठबंधन किया गया है। अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक ही चेहरा है, जिसके पास विजन है क्षमता है। भाजपा का हर वादा जुमला निकला। हम किसान के बेटे हैं। किसानों के हक के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का चुनाव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कई बार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, भाकियू के दिवंगत अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और स्वर्गीय रालोद अध्यक्ष अजित सिंह का नाम लिया। अखिलेश ने कहा कि इन लोगों ने किसान-मजदूरों के हक के लिए कार्य किया। समय-समय पर गूंगी बहरी सरकारों को इन्होंने जगाया। यह चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का चुनाव भी है।
आंकड़ों से खिलवाड़, मुद्दों से भटकाती है भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आंकड़ों से खिलवाड़ करती है। बुनियादी मुद्दों से लोगों को हटा देती है। इस बार इसव नकारात्मक सोच को नकारने का काम जनता करेगी।
विज्ञापन

लाल पोटली से अखिलेश-जयंत ने लिया अन्न संकल्प
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ही लाल पोटली हाथ में लेकर संकल्प लिया। अखिलेश ने कहा कि वह अन्न संकल्प ले रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भी संकल्प लिया। साथ ही यह भी कहा कि यह किसान के बेटों की जोड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें