फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने किशोर को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया 

Thu, 26 Oct 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली-मीरापुर मार्ग पर बस की इंतजार में परिवार के साथ खड़े किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पकड़े गए ट्रक को ले जाते वक्त ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को दौड़ाया। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव जकड़ निवासी दिलशाद ससुराल जानसठ के गांव अहरोड़ा में अपने साले इकबाल की लड़की की शादी में तीन दिन पहले आया था। बुधवार को शाम को पत्नी रिहाना और 13 वर्षीय पुत्र आसिफ के साथ खतौली-मीरापुर रोड पर गांव मुस्तफाबाद पेट्रोल पंप पर बस की इंतजार में खड़ा था। उसी दौरान खतौली की ओर से तेजी से आ रहे ट्रक ने आसिफ को कुचल दिया, जिसमें किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर गांव अहरोड़ा के ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। ग्रामीण मौके पर उच्च अधिकारियों के आने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने ट्रक समेत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। जाम की सूचना पर एसडीएम श्याम अवध चौहान, सीओ एसकेएस प्रताप मौके पर पहुंचे और ग्रामीण को सहायता कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही पुलिस कब्जे में लिए गए ट्रक को लेकर चली तो ग्रामीणों ने ट्रक और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को दौड़ाया। पुलिस ने तीन चार ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पथराव की सूचना पर थाना मीरापुर व खतौली पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन


सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, घटना से गुस्साए लोगों ने मीरापुर में दिल्ली-पौड़ी हाईवे किया जाम       
मीरापुर और मंसूरपुर में बुधवार देर रात को हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मीरापुर में साइकिल सवार की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर जाम लगा दिया। उधर, मंसूरपुर में हाईवे पर हुई मौत में युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

मीरापुर के मोहल्ला पंसारटा निवासी सोनी (32) पुत्र भुल्लर बुधवार रात को साइकिल सेघर जा रहा था। थावर वाली मस्जिद के सामने पहुंचने पर बिजनौर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें सोनी गंभीर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत जानसठ सीएचसी पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

युवक की मौत की खबर पाकर परिजन और मोहल्ले वालों ने दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर जाम लगा दिया। शव को मौके पर लाने और बोलेरो चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने समझा-बुझा कर शांत किया। बताया कि चेकिंग के दौरान रामराज पुलिस ने गाड़ी चालक हिरासत में ले लिया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला। देर रात तक मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई जारी थी। 

उधर, मंसूरपुर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के सामने हाईवे पार कर रहे युवक की मौत हो गई। वह यहां मेडिकल में किसी से मिलने आया था। हाईवे को क्रॉस कर रहा था, तभी कोई वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर जांच की, मगर उसके पास से ऐसा कोई कागजात या मोबाइल आदि नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया दिया। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी अवगत करा दिया है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।

बाइक को टक्कर मार ट्रक नहर में गिरा 
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जानसठ की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए नहर में गिर गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि परिचालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी।

बुधवार शाम करीब पांच बजे एक खाली ट्रक पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जानसठ की ओर से तेज गति से आ रहा था। संभलहेड़ा नहर पुल के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और चितौड़ा निवासी बाइक सवार रिजवान पुत्र इलियास को रौंदता हुआ सीधा नहर में गिर गया। इस समय नहर बंद चल रही है। दुर्घटना में चालक दीपक शुक्ला पुत्र मदन गोपाल शुक्ला निवासी बंदा जनपद शाहजहांपुर और बाइक सवार रिजवान गंभीर घायल हो गए।

जानकारी मिलने पर गांव संभलहेड़ा के पूर्व प्रधान अखलाक कुरैशी, इकबाल, शाहवेज, इकराम आदि ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और जानसठ सीएचसी भिजवाया। दोनों की गंभीर अवस्था देखकर जानसठ अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ट्रक शाहजहांपुर का बताया गया है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में घायलों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें