मुजफ्फरनगर। फर्जी मतदान की शिकायत पर भाजपा के बुढ़ाना विधायक और प्रत्याशी उमेश मलिक ने आपा खो दिया। शाहपुर के कन्या इंटर कॉलेज में एक युवक को पकडकऱ विधायक ने कई थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी युवक को थाने से छोड़ दिया। युवकों का कहना है कि वह अपनी दादी की वोट डलवाने के लिए गया था और बूथ के बाहर खड़ा था।
शाहपुर के कन्या इंटर कॉलेज को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। शाम के समय बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक को किसी ने सूचना दी कि केंद्र पर फर्जी मतदान हो रहा है। कुछ देर बाद ही विधायक मतदान केंद्र पर पहुंचे । यहां विधायक ने तंजीम पुत्र इरशाद पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया । युवक का कहना है कि वह मतदान केंद्र पर अपनी दादी का वोट डलवाने गया था और वह मतदान केंद्र के बाहर खड़ा था तभी उसके साथ फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई । वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई है, जिसके बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।