फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
खतौली में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करते हुए एसडीएम व चिकित्सा अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। जनपद में सात टीमें एक साथ अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम में निरीक्षण किया। इस दौरान कही पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर 28 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया। उनके अभिलेखों तथा उनकी प्रक्रियाओं की जांच की गई। जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, प्रीमियर डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारिका कांप्लेक्स अंसारी रोड, जमील अल्ट्रासाउंड सेंटर अंसारी रोड, साकेत नर्सिंग होम अंसारी रोड, जगदीश डायग्नोस्टिक सेंटर सदर बाजार, केयर इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर सदर बाजार, गोयल इमेजिंग सेंटर सदर बाजार, रघुवीरी अल्ट्रासाउंड सेंटर सदर बाजार, जैन एक्स-रे अल्ट्रासाउंड सेंटर सदर बाजार, रामाकृष्ण हॉस्पिटल आर्यपुरी, आशीर्वाद हॉस्पिटल सदर बाजार, लीला नर्सिंग होम मेरठ रोड , सदर मेडिकेयर मेरठ रोड, दीवान हॉस्पिटल जीटी रोड, गोल्ड इमेजिंग सेंटर महावीर चौक, निसार हॉस्पिटल मेरठ रोड, कलावती नर्सिंग होम इंदिरा कॉलोनी, हिंद डायग्नोस्टिक सेंटर घास मंडी, वरुण अल्ट्रासाउंड सेंटर घास मंडी, अनुलोक नर्सिंग होम केवलपुरी, डिवाइन हॉस्पिटल जनकपुरी में निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

शहर के अलावा देहात में मनोकामना अल्ट्रासाउंड जानसठ, पूजा नर्सिंग होम जीटी रोड खतौली, जीवन रेखा नर्सिंग होम खतौली, जीत नर्सिंग होम खतौली, संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर खतौली एवं भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर बुढ़ाना रोड खतौली सहित 28 सेंटरों का निरीक्षण किया गया। एसीएमओ डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण में एसडीएम जानसठ अमृतपाल कौर, एसीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ वीके सिंह, डॉ. शरण सिंह,, डॉ. अरविंद पंवार, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी, जयंत कुमार तहसीलदार सदर, डॉ अशोक कुमार, डॉ पुष्पेंद्र कुमार सहित पाकेश कुमार, रवि कुमार,नरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दो केंद्र बंद मिले
खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी और चिकित्सा प्रभारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार ने टीम के साथ अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों से भी पूछताछ की। चेतावनी दी कि यदि नियमों का उल्लंघन करते कोई भी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जांच पड़ताल की। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाए गए। जांच टीम के आने की सूचना से हड़कंप की स्थिति बनी रही।

खतौली में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कागजों की जांच करते हुए अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सदर बाजार में अल्ट्रासांउड सैन्टर का निरीक्षण करते अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें